हुणेश्वर् देवता मंदिर में अनुष्ठान कर देवता से मांगा हरियाली और खुशहाली का वरदान

हुणेश्वर् देवता मंदिर में अनुष्ठान कर देवता से मांगा हरियाली और खुशहाली का वरदान
Please click to share News

दोनों गांव की खेती बाड़ी के बीच में स्थित मंदिर में मंत्रोच्चार व सामूहिक नृत्य के साथ चल रहे धार्मिक अनुष्ठान का पांचवां और आखिरी दिन

घनसाली से लोकेंद्र जोशी की रिपोर्ट।

भिलंगना विकासखंड के अंतर्गत पट्टी बासर के ग्राम पंचायत- चानी और तिसरियाड़ा के काश्तकारी खेतों के बीचो बीच हुणेश्वर् देवता का मंदिर है। जहां आज-कल दोनों गांव के लोगों का सामूहिक यज्ञ चल रह है। सामूहिक अनुष्ठान में जहां दोनों गांव के जनमानस की ओर से पंडित और पुजारी मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ एवं हवन यज्ञ कर रहे हैं। 

वहीं दोनों गांव की महिलाएं नव युवक और बच्चे फसल के देवता हुनेश्वर देव को खुश करने के लिए दिन में थला देकर (सामूहिक नृत्य कर) कर रहे हैं और रात्रि जागरण कर कीर्तन भजन का आयोजन कर रहे। आज यज्ञ का आज पांचवा और आखिरी दिन है। 

वैसे भी दोनों गाँव के लोग अनादिकाल से इस परंपरा को निभाते चले आ रहे हैं। दोनों गांव के बीच में सामूहिक कार्य सुख दुख में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द क्षेत्र में अपने आप में एकता की मिसाल है। 

यों तो दोनो  गॉव में विभिन्न गोत्र और जाति के लोग हैं और उनके अपने अपने गोत्र के हिसाब से कुल देवता भी  हैं। जिनकी पूजा अर्चना भी लोग अपने अपने हिसाब से परंपरा के अनुसार  घरों में करते रहते हैं। परन्तु चानी और तिसरियाडा दोनों अलग अलग ग्राम पंचायतों के सामूहिक देवी देवता भी हैं। जिनमें ईष्ट देवी ज्वालामुखी और गुरु कैलापीर के अलावा हुणेश्वर देवता भी हैं। 

मान्यता है कि हुनेश्वर देवता फसल का देवता है। और उसकी पूजा अर्चना करने से अच्छी फसल होती है जिस कारण दोनों गांव के ग्रामीण अपने अपने ढोल नगाड़ों और रणसिंघा बजा कर अपने अपने गांव के बीचों बीच बने सामूहिक  हुणेश्वर देवता मंदिर में एकत्रित होकर धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। इस अनुष्ठान में खीर मुख्य रूप से बनाई जाती है। खीर खाने के लिए दोनों गांव के बच्चों में  वर्ष भर में प्रतीक्षा के साथ बहुत उत्साह रहता है। 

इस बार बड़े स्तर पर इस  सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया है। ग्रामीणों का कहना और मानना है कि कोरोना वायरस के कारण उपजी कोविड महामारी के कारण घर गांव और देश विदेश में निवास करने वाले ग्रामीणों की जान माल की सुरक्षा हुई है । और इसका श्रेय क्षेत्र की कुल देवी ज्वालामुखी और देवता गुरु कैलापीर सहित हुणेश्वर देवता को जाता है। इसीलिए सौहार्दपूर्ण माहौल में दोनों गांव के नागरिकों ने हुणेश्वर देवता के पास पांच दिवसीय भव्य और दिव्य रूप से यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

अनुष्ठान के आयोजन में मुख्य रूप से हुणेश्वर देवता के पुजारी जगदीश प्रसाद  जोशी, ज्वालामुखी देवी के पुजारी अम्बिका प्रसाद भट्ट.  औतारिया श्री चंदर सिंह राणा, कैलापीर देवता के पुजारी श्री रामकृष्ण सेमवाल  देवेंद्र जोशी,सेवदास, कमल दास पूर्व प्रधान महिमा नंद, किशन सिंह अमर सिंह, उत्तम चंद, राजस्व उप निरीक्षक सोहनपाल पंवार, ज्वालामुखी मंदिर समिति के सचिव सोहनलाल रतूड़ी, दरमियान बिष्ट,उत्तम चंद, श्यालिक राम, भरोषा नंद , द्वारिका प्रसाद, सुमेर सिंह बिष्ट, अब्बल लाल , कुंदन लाल, प्रधान तिसरियाडा हीरालाल, वासुदेव, चिंतामणि जोशी, रामकरण, मानव बिष्ट, अवतार सिंह, मोर सिंह, शिव सिंह नेगी, शूरवीर लाल,  महावीर लाल, सुंदर लाल जोशी  द्वारिका प्रसाद ,माया राम,बचन सिंह बिष्ट. बाचस्पति, ज्योति प्रकाश, घनश्याम, शेर सिंह, महेश चंद, राजेंद्र राणा प्रेम लाल, राजेंद्र बिष्ट  उमा लाल,सहित दोनो गांव के बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हैं। और हुनेश्वर् देवता से क्षेत्र की हरियाली और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories