अतिवृष्टि से यहां हुआ भारी नुकसान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली । तहसील नारायणबगड़ के अन्तर्गत पन्ती में सोमवार को सुबह लगभग 6 बजे अतिवृष्टि के कारण गदेरे में भारी मलवा और बारिश का पानी आने से बीआरओ के मजदूरों के ठिकानों तथा कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस घटना में जानमाल की क्षति नही हुई है। घटना के तुंरत बाद ही प्रशासन द्वारा यहां पर राहत एवं बचाव कार्य किए गए और सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुॅचाया गया। साथ ही प्रभावितों को नियमानुसार अहैतुक सहायता राशि और राशन वितरण किया गया।

जिला आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार अतिवृष्टि के कारण पन्ती में बीआरओ के 13 मजदूर परिवारों के वर्तन, कपडे एवं घेरलू सामान को क्षति पहुॅची है। सड़कों पर खडे 5 दुपहियां तथा 6 चौपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है। वही एक वेल्डिंग की दुकान के सामान को भी क्षति पहुंची है। हालांकि इस घटना में जानमाल का नुकसान नही हुआ है। नेपाल मूल की एक बालिका को हल्की चोट आई है, उसकी स्थिति सामान्य है। अतिवृष्टि के कारण सुबह सड़क पर मलवा आने से अवरूद्व मोटर मार्ग को सुबह ही सुचारू कर लिया गया था।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!