नवनियुक्त थानाध्यक्ष रायवाला भुवन पुजारी का स्वागत, क्षेत्र की समस्याएं बतायी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/रायवाला। नृसिंह वाटिका आश्रम खांड गाँव नम्बर एक के परमाध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज के सानिध्य में रायवाला थानें के नवनियुक्त प्रभारी श्री भुवन पुजारी का माल्यार्पण कर स्थानीय नौजवानों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर रायवाला क्षेत्र में अनावश्यक अतिक्रमण, जगह जगह कूड़ा करकट के ढेरों एवं क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष को अवगत कराया गया. थानाध्यक्ष भुवन पुजारी ने नौजवानों द्वारा दिए गए मागंपत्र पर शीघ्र उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। 

प्रतिनिधिमण्डल में सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी गजेन्द्र नेगी, होटल व्यवसायी कृष्णा भण्डारी, विकास विष्ट, शुभम तिवाड़ी, हिमांशु नेगी, कविता रावत, साध्वी माँ देवेश्वरी शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!