मलवे में दबने से 3 महिला मजदूर की मौत 2 घायल

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी। जनपद में भारी वर्षा के चलते हैं तहसील लैंसडौन के अंतर्गत समखाल,में प्रात करीब 10:30 बजे मलबा आने से 5 लोगों की दब गए। जिनमें से 3 महिलाओं की मौत हो गई। दो मजदूर घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे  के निर्देश पर उक्त स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी किया गया, मलबे में दबे लोगों को निकाला गया, जिनमें से दो मामूली घायल को उपचार हेतु बेस अस्पताल कोटद्वार में रेफर किया गया,  जबकि तीन की मृत्यु हो गई है। 

जिलाधिकारी पौड़ी डॉ जोगदण्डे

जिलाधिकारी डॉ जोगदंडे आपदा कंट्रोल रूम से जनपद में हो रही बारिश की घटनाओं की जानकारी जुटा रहे हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। 

तहसील लैंसडाउन के अंतर्गत समखाल क्षेत्र में होटल निर्माण कार्य को लेकर वहां पर मौजूद मजदूर टेंट में  रुके हुए थे। भारी बारिश के कारण खेत से मलवा टेंट के ऊपर आने से 5 लोग मलबे में दब गए, जिन्हें तत्काल रेस्क्यू कार्य कर निकाला गया है । जिनमें से दो मामूली घायल मजदूरों को कोटद्वार  बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया।  जबकि 3 महिला मजदूरों की मौत हो गई। 

मौके पर उप राजस्व निरीक्षक सहित अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीण मौजूद है। जिलाधिकारी ने  संबंधित अधिकारी को मृतकों की पंचनामा कर, पोस्टमार्टम कराने के निर्देश भी दिए हैं।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज आपदा कंट्रोल रूम पौड़ी से समस्त एसडीएम व लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारियों से जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा से हुई  क्षति की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही आपदा कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी भी सम्बंधित अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगे हैं। 

जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि आज सुबह से लगातार हो रही बारिश से 01:00 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार लैंसडाउन क्षेत्र में 40 से 45 मिलीमीटर वर्षा हुई है तथा जनपद में 29 मिलीमीटर वर्षा हुई है।  

जिलाधिकारी ने कहा कि भारी वर्षा के चलते जनपद में 01:00 बजे तक 05 मोटर मार्ग बाधित हो गए थे, जिसमे मुख्य रूप से नेशनल हाईवे श्रीनगर चमधार में बाधित हो गया है, जिसे जेसीबी के माध्यम से खोलने का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा सतपुली के अंतर्गत सराइखेत मोटर मार्ग खोलने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही फतेपुर- लैंसडाउन तथा घटूघाट-चेलूसैण बाधित मार्गों को खोल दिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!