राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण हेतु 31 अक्टूबर तक मांगे आवेदन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए कहा है कि राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण एवं इस हेतु लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु अन्तिम तिथि का 31 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। 31 दिसम्बर 2021 तक प्राप्त आवेदन पत्रों का नियत समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाना है।

उन्होंने  जनपद टिहरी गढ़वाल से सम्बन्धित ऐसे अभ्यर्थियों जिनके द्वारा उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलन में प्रतिभाग किया गया है, वह अपने आवेदन यथाशीघ्र जिला कार्यालय टिहरी गढ़वाल, नई टिहरी में उपलब्ध करा सकते है। इसके अतिरिक्त ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा 31 दिसम्बर 2017 से पूर्व में आवेदन प्रस्तुत किये गये थे तथा जिनका चयन की कार्यवाही किन्ही कारणों से नहीं हो पायी थी के साथ-साथ दिनांक 31 दिसम्बर 2017 के उपरान्त आवेदन प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी भी पुनः आवेदन पत्र प्रस्तुत करेंगे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!