खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ीखाल। खण्ड शिक्षा अधिकारी देवप्रयाग श्री रमेश सिंह तोमर द्वारा आज अटल उत्कृष्ट एस एस जी पी जी राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पौड़ी खाल टिहरी गढ़वाल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। विद्यालय अनुशासन, स्वच्छता, सौन्दर्यकरण शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के निर्देशानुसार विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की पूर्व तैयारी पर आधारित परीक्षा का निरीक्षण भी खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों को समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य श्री पी एस कठैत ने विद्यालय परिवार की ओर से खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि विभागीय निर्देशों का अक्षरसः पालन किया जा रहा है। सभी शिक्षक मनोयोग से शिक्षण कार्य कर रहे है। कोविड 19 के नियमों का पूर्ण पालन किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!