नैलचामी क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

घनसाली। विकासखंड भिलंगना के नैलचामी क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं को आज शिवपुरी में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री अब्बल सिंह बिष्ट ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।  इस अवसर पर श्री बिष्ट ने कहा कि इस क्षेत्र के तमाम स्वास्थ्य कर्मियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने कोरोना संकट काल में जरूरतमंदों की जिस तरह मदद की है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। 

श्री बिष्ट ने कहा कि जिस तरह से कोरोना योद्धाओं ने कोविड काल में बढ़चढ़ कर लोगों की निस्वार्थ सेवा की है उसी का परिणाम है कि कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से हम सबको निजात मिली है।

राज्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश के एक करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया है जो अपने आप मे एक मिसाल 

इस अवसर पर भाजपा नेता दर्शन लाल सहित भिलंगना क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!