नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शहीद विक्रम सिंह नेगी को दी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गजा से डीपी उनियाल। नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के साथ विगत 14 अक्टूबर को हुई मुड़भेड़ के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड के लाल राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी के निवास जनपद टिहरी के विमाण गांव पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने शहीद के पिता साहब सिंह नेगी, माता विरजा देवी, धर्मपत्नी पार्वती देवी, दादी रुकमा देवी, डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रियांक तथा अन्य शोकाकुल परिजनों से मिल अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि देश की एकता व अंखडता के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवान की शहादत देश के लिये अपूर्णीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में हम सब शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं। 

इस मौके पर नरेंद्र नगर जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, प्रदेश सचिव अरुणोदय नेगी, कुंवर सिंह चौहान, टंखी सिंह नेगी, श्रीमती उषा चौहान , बीरेंद्र सिंह चौहान, सुशील कोठारी , दीवान सिंह रावत आदि  मौजूद रहे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!