सीए राजेश्वर पैन्यूली का कांग्रेस के सभी पदों समेत प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। प्रताप नगर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी व कांग्रेस नेता और चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश्वर पैन्यूली ने कांग्रेस के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि वह तत्कालीन अध्यक्ष व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह जी की अध्यक्षता में सम्मान सहित औपचारिक रूप में ग्रहण की गई,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से त्यागपत्र दे रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि सन् 2018 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता के साथ ही, मिली सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह, मेरे द्वारा वरिष्ठ जनो के मार्गदर्शन में पूरी तत्परता से किया गया। इस दौरान सभी वरिष्ठ सदस्यों से मिले सहयोग, मार्गदर्शन व स्नेह के लिए आभारी हूँ। साथी कार्यकर्ताओं, संगठन के मित्र सदस्यों, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय कर्मियों व शुभचिंतकों से मिले लगातार सहयोग के लिये धन्यवाद और मेरी ओर से भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्रीमती इन्दिरा हृदयेश जी से मिले सहयोग का मैं हमेशा ही आभारी रहूँगा। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ सदस्यों तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी व नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह जी से मिले स्नेह व वक्त’ के लिये आभार व सम्मान व्यक्त करना चाहूँगा। वर्तमान अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी को उनकी जिम्मेदारियों के लिये शुभकामनायें। कहा कि वह क्षेत्र के विकास में हमेशा की तरह अपना योगदान देते रहेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!