बैराज से एक और शव बरामद, पोस्टमार्टम हेतु एम्स भेजा

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। पशुलोक बैराज से अभी अभी एक और शव बरामद किया गया है।

आज दोपहर एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम को थाना लक्ष्मण झूला से सूचना मिली कि एक शव पशुलोक बैराज में दिख रहा है । सूचना मिलते ही एस डी आर एफ की डीप डाइविंग टीम से निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में पशुलोक बैराज पहुंची।

बैराज में शव कि चैनल गेट पर फंसा था टीम के कुशल रेस्क्यूरर कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश को उपकरणों सहित बैराज में उतारा गया । टीम द्वारा काफी मशक्त के बाद शव को बाहर निकला गया । शव 10 से 15 दिन पुराना लग रहा है । उम्र लगभग 35 साल है। अज्ञात शव की शिनाख्त स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम हेतु एम्स ले जाया गया है।

एस डी आर एफ टीम में हेड कॉन्स्टेबल सुरेश तोमर
,किशोर कुमार, ओमप्रकाश, लक्ष्मण सिंह, रविन्द्र सिंह
,अमित शामिल रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!