ब्रेकिंग: बैराज चेनल गेट पर फंसे शव को एसडीआरएफ ने बाहर निकाला

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम को सूचना मिली कि एक शव पशुलोक बैराज में दिख रहा है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में टीम बैराज पहुंची। टीम ने बैराज में शव को चैनल गेट पर फंसा देखा और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

शव को बाहर निकालते sdrf टीम के जांबाज़

उपनिरीक्षक सजवाण ने बताया कि शव की पहचान कुछ दिन पहले लक्ष्मण झूला के पास सच्चा धाम घाट में डूबने से गुजरात निवसी मनीष पुत्र श्री जयंती के रूप में हुई है। शव को स्थानीय पुलिस व परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

एस डी आरएफ टीम में एस आई कवीन्द्र सजवाण
मातबर सिंह, संदीप सिंह ,सुमित तोमर शामिल रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!