ब्रेकिंग: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार का एक्सीडेंट, बाल बाल बचे

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

यूपी। ब्रेकिंग न्यूज़: यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे की कार का जोरदार एक्सीडेंट होने की खबर है। हादसे में मौर्य के बेटे बाल-बाल बचे।

यह घटना जालौन में आलमपुर बाईपास के करीब हुई। हादसे में डिप्टी सीएम के बेटे बाल बाल बच गए। 

बता दें कि डिप्टी सीएम के बेटे योगेश कुमार मौर्य अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से जा रहे थे। हादसा

जालौन में आलमपुर बाईपास के करीब हुआ। वह मां पीतांबरा के दर्शन और पूजन के लिए जा रहे थे।

सूचना के बाद कालपी कोतवाली पुलिस के हाथ पांव फूल गए और मौके पर पहुंची। सूत्रों के अनुसार योगेश कुमार मौर्य अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से जा रहे थे कि इस बीच उनकी फॉर्च्यूनर और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। 

एक्सीडेंट की खबर के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फोन पर बेटे का हालचाल लिया। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मां पीतांबरा की असीम अनुकंपा एवं आप सभी के आशीर्वाद से पुत्र योगेश कुमार मौर्य पूर्ण रूप से स्वस्थ है। डॉक्टरों के परामर्श से कुछ देर बाद फिर से योगेश कुमार  मां पीतांबरा के दर्शन और पूजन के लिए चल दिए।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!