डीएम ने किया मुख्य कोषागार के डबल लॉक का वार्षिक निरीक्षण व सत्यापन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा आज वार्षिक लेखाबन्दी वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतिम दिवस को मुख्य कोषागार कार्यालय नई टिहरी में डबल लॉक का गहनता से वार्षिक निरीक्षण/ सत्यापन किया गया।

उन्होंने डबल लॉक में संरक्षित जनरल स्टाम्पस, कोर्ट फी स्टाम्प, नकल स्टाम्प, विशेष चिपकाउ स्टाम्प, अधिवक्ता कल्याणकारी स्टाम्पस, नोटरियल स्टाम्प, रेवन्यू टिकट सहित सीलबंद दस्तावेज एवं सामग्री का अवलोकन किया।

उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी से निर्वाचन सामाग्री बॉक्स और राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्त सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2021 के बण्डलो की जानकारी हासिल की।
इस मौके पर मुख्य कोषधिकारी नम्रता सिंह, कोषाधिकारी विदुषी भट्ट, सहायक कोषाधिकारी अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!