चार जुआरी गिरफ्तार, 68 हजार 180 रुपये बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। दिनांक 27.03.2022 की सांय चंबा पुलिस को क्षेत्रान्तर्गत बड़ी मात्रा में जुआ संचालित होने की सूचना मिलने पर S.H.O चंबा श्री पंकज देवरानी द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी।

पुलिस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान नागणी क्षेत्र के सैलूपानी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान मौके से पुलिस को ताश की गड्डी सहित ₹ 68,180/- नगद बरामद हुए। टीम द्वारा ताश की गड्डी व नगद धनराशि को जब्त करते हुए अभियुक्तगणों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है

नामपता अभियुक्तगण

1:- राहुल पुत्र कुंदन सिंह निवासी कुडीयालगांव, थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल।
2:-मनोज रावत पुत्र कल्याण सिंह रावत ग्राम अदवाणी, थाना नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल।
3:-बचन सिंह राणा पुत्र श्रीचंद्र सिंह राणा निवासी रौधेली, थाना नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल।
4:-अनिल नेगी पुत्र आनंद सिंह नेगी निवासी ग्राम चोंपा थाना नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल।

पुलिस टीम

1:-Sub-Insp. दिनेश वल्लभ
2:-Cons. शेर सिंह
3:-Cons. बलवन्त सिंह
4:-Cons. राकेश रावत

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!