Ad image

स्वास्थ्य विभाग के उपनल कर्मियों के साथ धोखा कर रही सरकार- राणा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कोविड बीमारी के दौरान सरकार ने दिखावे के लिए कोरोना वारियर्स के ऊपर फूलों की वर्षा की और आज उन्हें घर बैठा रहे हैं।

राणा ने कहा कि सरकार उन तमाम बेरोजगार नौजवानों के साथ धोखा कर रही है जिन्होंने कोविड-19 बीमारी में अपनी जान की परवाह किए बगैर कोरोना मरीजों को बचाने का काम किया। अपनी जान हथेली में रख घर परिवार त्यागा। आज सरकार उनकी सेवाएं समाप्त कर घर बिठा रही है यह उन तमाम उपनल कर्मचारी के साथ धोखा है ।

राणा ने कहा कि सरकार को प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के उपनल कर्मचारियों की हितों की रक्षा करते हुए सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!