तड़फ तड़फ कर गुलदार की मौत, वन विभाग ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कराया मामला दर्ज

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। विकासखंड कीर्ति नगर के अंतर्गत जुयालगढ़ गांव में एक 8 वर्षीय गुलदार की तडप-तपड कर मौत हो गयी। गुलदार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से जख्मी था।

बुधवार की सुबह जब लोग अपने काम के लिए खेतों की तरफ जा रहे थे, तो उन्हें गुलदार दहाड़ सुनाई दी। कुछ दूर आगे जाकर गुलदार को देखते ही उनके होश उड़ गये। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी। मगर जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुचती तब तक गुलदार की मौत हो गयी थी । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुलदार जोर-जोर से दहाड़ रहा था। बताया कि गूलदार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से जख्मी था । लेकिन कोई भी ग्रामीण भय के कारण गुलदार के पास तक नहीं 

जा पा रहे थे।

मौके पर पहुंचे कीर्ति नगर रेंज डांग चौरा के रेंजर बुद्धि प्रकाश ने बताया कि सम्भवतः किसी वाहन से गुलदार को जोर की टक्कर लगी हो और गुलदार किसी तरह घिसटते हुए खेतों में जा पहुंचा हो। उन्होंने बताया कि 2 डॉक्टरों की टीम ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया है। बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Share This Article
error: Content is protected !!