निजी शिक्षण संस्थानों की मनमानी के खिलाफ 17 मई को शहर कांग्रेस करेगी धरना प्रर्दशन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नईटिहरी। आज शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी के द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में भी दिए गए ज्ञापन में शिक्षण संस्थानों के द्वारा मनमानी फीस वसूली की शिकायत की गई थी जिसका संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी के द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी को उक्त संस्थानों की जांच सौंपी गई।
ज्ञात हुआ है की मुख्य शिक्षा अधिकारी के द्वारा जिलाधिकारी को अपनी जांच आख्या भेज दी गई है किंतु कई दिन बीतने के बाद भी ना तो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जा रही है और ना ही शिक्षण संस्थानों पर कोई नकेल कसी जा रही है जिससे अभिभावकों में रोष व्याप्त है और शिक्षण संस्थाएं अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रही है।
जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक ना करने एवं अभिभावकों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने पर जिला प्रशासन,शिक्षा विभाग एवं स्कूलों की मिली भगत का अंदेशा हो रहा है।

देवेंद्र नौडियाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि यदि शीघ्र ही जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया एवं स्कूलों पर कार्रवाई नहीं की गई तो अभिभावकों को साथ लेकर आंदोलन का रूख अपनाना पड़ेगा।इसी के तहत दिनांक 17 मई 2022(मंगलवार) को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन रखा गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!