Ad image

जोत सिंह बिष्ट बेटे हेमन्त समेत आप में शामिल, कांग्रेस को कहा टाटा बाय-बाय

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/दिल्ली। उत्तराखंड में कांग्रेस से पलायन का शिलशिला जारी है, विशेष कर गढ़वाल मंडल में। आज शुक्रवार को कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जुझारू नेता जोत सिंह बिष्ट अपने बेटे हेमंत बिष्ट के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं ।

इससे पहले उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक मार्मिक अपील करते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी हमेशा वफादार सिपाही रहे हैं लेकिन आज जो हालात हैं ऐसे में पार्टी में रहना उनके लिए नामुमकिन है और वह पार्टी के सभी पदों समेत प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहे हैं। उधर हरीश रावत ने उन्हें अपने त्यागपत्र पर पुनर्विचार करने की अपील की है और कहा है कि जोत सिंह बिष्ट पार्टी की रीढ़ हैं उनकी जो भी नाराज़गी है उस पर जरूर विचार किया जाएगा। कहा कि वह उनका इस्तीफ़ा नामंजूर करते हैं।

उधर जोत सिंह बिष्ट ने आज दिल्ली पहुंच कर दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!