थौलधार विकासखण्ड के बहुउद्देशीय भवन में एसडीजी की कार्याशाला का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में आज थौलधार विकासखण्ड के बहुउद्देशीय भवन में एस0डी0जी0 की कार्याशाला का आयोजन किया गया।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी साक्षी शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में उपस्थित सभी गणमान्यों को अपर सांख्यिकीय अधिकारी ऋतु नेगी द्वारा एस0डी0जी0 से सम्बन्धित लक्ष्यों की जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि किस प्रकार सम्बन्धित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही अवगत कराया गया कि भारत सरकार ने एस0डी0जी0 लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु 2030 तक का समय निर्धारित किया गया है।
    कार्याशाला में ब्लाक प्रमुख प्रभा बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी डी0पी0 थपलियाल, ज्येष्ठ प्रमुख महावीर चन्द रमोला, तहसीलदार किशन सिंह भट्ट, जी0आई0एस0 एनालिस्ट उमेश बिष्ट एवं विकासखण्ड कार्यालय के सभी कर्मचारी एवं जन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!