संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर दिया जोर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला सभागार नई टिहरी में स्वास्थ्य विभाग की जिला इंडेमिनिटी उप समिति की बैठक तथा मातृ मृत्यु के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव, होम डिलीवरी, स्टिल बर्थ और मातृ मृत्यु दर की जानकारी लेते हुए संस्थागत प्रसव करवाने पर जोर देने की बात कही। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि कीर्तिनगर, जौनपुर, थौलधार, भिलंगना और प्रतापनगर ब्लॉक में संस्थागत प्रसव बढ़ाने हेतु समीक्षा करना सुनिश्चित करें। वहीं प्रतापनगर और धौलाधार में स्टिल बर्थ चेक कर रिपोर्ट उपलब्ध करने को कहा गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन, एसीएमओ एनएचएम डॉ. अमित रॉय, गाईनेकोलोजिस्ट डॉ. तुलसी बिष्ट, जनरल सर्जन आकांक्षा जोशी, एमओआईसी जाखणीधार अरविंद आर्य, डीपीएम ऋषभ उनियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!