कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा का चम्बा में समापन

कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा का चम्बा में समापन
Please click to share News

नई टिहरी। कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा के तहत आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी से चंबा तक भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा निकालकर देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया।

कांग्रेस प्रवक्ता शांति भट्ट

शुक्रवार 12 अगस्त 2022 को कांग्रेस ने भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा शुरू करने से पहले नई टिहरी स्थित सुमन पार्क में श्रीदेव सुमन के स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यात्रा नई टिहरी के हनुमान चौक से होते हुए पैदल बादशाहीथौल पहुंची, यहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व प्रमुख भाग सिंह मखलोगा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया, और फिर तिरंगा यात्रा पैदल चंबा पहुंची , चबा में भी अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी और वी सी गबर सिंह जी की प्रतिमाओं पर कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित कर उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

राकेश राणा जिलाध्यक्ष कांग्रेस टिहरी गढ़वाल

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के लोगों ने देश की आजादी के लिये अपने प्राणों को न्यौछावर किया है ऐसे सपूतों को हम नमन करते हैं। कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग देश को धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रहें, जो भारत जैसे लोकतंत्रिक देश के लिये अच्छा नहीं है।

इस मौके पर प्रताप नगर विधायक श्री विक्रम सिंह नेगी ने कहा “कांग्रेस के महान नेताओं ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था, तभी हमें आजादी मिली, यह तिरंगा भी कांग्रेस के ही एक कार्यकर्ता पिंगली वैक्या ने निर्मित किया था, और कांग्रेस तभी से हमेशा तिरंगा फहराती भी है, और सम्मान भी करती है, इसलिए देश में तिरंगा ही चलेगा दोरंगा नहीं चलेगा।”

 श्री नरेन्द्र रमोला ने आजादी के शहीदों  को याद करते हुऐ, कांग्रेस पार्टी के इतिहास का वर्णन करते हुऐ तिरंगे को सैल्यूट किया। श्री बिक्रम पवार जी ने कहा कि आज जरूरत है भारत को एक सूत्र में पिरोने की कुछ ताकते हमे आपस में लडाकर कमजोर करना चाहती है।

पूर्व जिला अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में 15 मई 2022 को उदयपुर नव संकल्प में यह संकल्प ले लिया गया था कि कांग्रेस संपूर्ण देश में 09 अगस्त से 15 अगस्त तक “भारत जोड़ो” पदयात्रा करेगी, चुकी गांधी जी ने 80 वर्ष पूर्व अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था, और आज देश का नारा है “भारत जोड़ो”।

श्री आनन्द सिंह बेलवाल ने आजादी में गांधी जी और नेहरू जी के अथक संस्मरण सुना कर सभी को भाव विभोर कर दिया।

देवेन्द्र नौडियाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिन साथियों ने अमूल्य सहयोग किया उनका आभार व्यक्त किया।

यात्रा में प्रताप नगर विधानसभा से माननीय विधायक श्री बिक्रम सिंह नेगी जी, जिला अध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष, शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष, सूरज राणा, पूर्व प्रत्याशी नरेंद्रचंद रमोला, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बेलवाल,पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, महिला जिलाध्य दर्शनी रावत,  जिला पंचायत सदस्य जयवीर रावत , भरत बुटोला,शिवी भंडारी, आशा रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष विक्रम सिंह पवार, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी,पूर्व प्रमुख /महामंत्री विजय गुनसोला, वरिष्ठ नेता अरविंद मोहन सकलानी, उत्तम सिंह रावत,प्रदेश सचिव मुशरफ अली, प्रदेश सचिव कुलदीप पवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल, ब्लॉक अध्यक्ष साब सिंह सजवान, ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह रौतेला, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश लाल, ब्लॉक अध्यक्ष सबल सिंह राणा, मुर्तजा बेग, असद आलम, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष कपिल जोशी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरिओम भट्ट, संतोष आर्य, बलबीर कोहली, पूर्व सैनिक गबर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories