कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा कल से

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक देशभर के प्रत्येक जिले में कांग्रेस 75-75 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा करेंगी। टिहरी जिले में भी यह पदयात्राएं कल याने 9 अगस्त से शुरु हो रही हैं। आज पदयात्रा कापोस्टर भी जारी किया गया।

आज जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि बीते 15 मई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उदयपुर नव संकल्प शिविर में विभिन्न संकल्प पारित किये थे। जिसमें 9 से 14 अगस्त तक भारत जोड़ों पदयात्रा भी शामिल थी। 

श्री भट्ट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा जी के निर्देश पर 9 अगस्त को प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में माजफ से लंबगांव बाजार तक, 10 अगस्त को चमियाला से घनसाली बाजार, 12 को नई टिहरी सुमन पार्क से शहीद गब्बर सिंह चौक चंबा तक, 13 धनोल्टी के सत्यों बाजार से पुजार गांव तथा 14 को धनोल्टी से थत्यूड़ में यात्रा का समापन होगा। यात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा महापुरुषों के परिजन भी सम्मानित भी किए जाएंगे।  साथ ही 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय के दफ्तरों में सामूहिक ध्वजारोहण किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली, वरिष्ठ नेता ज्योतप्रसाद भट्ट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती दर्शनी रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह रौतेला, नई टिहरी शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल आदि उपस्थित रहे।

देवप्रयाग में *भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा कार्यक्रम*

उधर पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के दिशा निर्देश पर जिला अध्यक्ष देवप्रयाग श्री उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में देवप्रयाग विधानसभा में “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा” 9 अगस्त को जामणीखाल से हिंडोलाखाल होते हुए देवप्रयाग संगम 10 अगस्त संगम विहार चौरास से कीर्तिनगर होते हुए मलेथा तथा नरेंद्र नगर विधानसभा के अंतर्गत नरेंद्र नगर ब्लाक गजा चाका खाड़ी आगरा खाल होते हुए नरेंद्र नगर में 13 अगस्त को समापन और 14 अगस्त को ढाल वाला 14 बीघा शीशम झाड़ी मुनी की रेती में समापन होगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!