Ad image

महाविद्यालय पोखरी के छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी/पोखरी। आजादी के अमृत महोत्सव के सुअवसर पर राजकीय महाविद्यालय पोखरी (क्वीली) टिहरी गढ़वाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान धूमधाम से मनाया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० शशि बाला वर्मा ने स्वयंसेवियों को अपने राष्ट्रीय ध्वज के विषय में बताते हुए उसके इतिहास और वर्तमान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राम भरोसे ने हर घर तिरंगा अभियान के विषय में उसके प्रयोजन पर अपने विचार प्रस्तुत कियें और पावर प्रेज़ेंटेशन से प्रोजेक्टर के माध्यम से तिरंगे के इतिहास और वर्तमान पर प्रकाश डाला।
इसके बाद महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने क्रम से अपनी अपनी बात राष्ट्रीय ध्वज के विषय में स्वयंसेवियों के सम्मुख रखी। जिनमे अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ० सरिता देवी, डॉ० सुमिता पंवार, डॉ० बंदना सेमवाल, डॉ० विवेकानंद भट्ट व डॉ० मुकेश सेमवाल ने विचार व्यक्त किए।

इसके बाद हर घर तिरंगा अभियान के तहत महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत सभी कर्मचारियों एवं स्वयंसेवियों ने तिरंगा फहराने और उसकी गरिमा बनाएँ रखने हेतु शपथ ली।

तत्पश्चात् प्राचार्या डॉ० शशि बाला वर्मा द्वारा स्वयंसेवियों की तिरंगा अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राम भरोसे की अगुवाई में स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय से राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व पोखरी बाज़ार तक तिरंगा रैली निकाल कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक श्रीमती रचना राणा, कनिष्ठ सहायक श्रीमती रेखा नेगी, प्रयोगशाला सहायक श्री अंकित कुमार, पुस्तकालय लिपिक कु अमिता, नरेन्द्र बिजल्वाण,नरेश सिंह रावत, दीवान सिंह, श्रीमती सुनीता, मूर्ति लाल एवं राजेंद्र मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!