निर्धारित लक्ष्य से अधिक घरों में तिरंगा फहराने में सफल होंगे- सीडीओ

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने विकास भवन के अधिकारी/कर्मचारियो के साथ बैठक कर  दिया तिरंगा

नई टिहरी।   जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के मार्गदर्शन में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘हर घर तिरांगा‘ कार्यक्रम के तहत आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा विकास भवन के अधिकारी/कर्मचारियो के साथ बैठक की गई तथा  तिरंगा दिया गया।

इस मौके पर सीडीओ द्वारा सभी कार्मिकों को आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाये जाने, ‘हर घर तिरंगा‘ को लेकर कर्मचारियों का दायित्व आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ के अन्तर्गत जनपद के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है, आशा है कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष हम उससे अधिक घरों में तिरंगा फहराने में सफल होंगे।
इस अवसर परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी साक्षी शर्मा, विकास विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी सहित विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों यथा युवा कल्याण, संख्याधिकारी, सेवायोजन, डीआरडीए, लघु सिंचाई, अल्प बचत एवं समाज कल्याण विभाग साहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!