संयुक्त जांच टीम ने किया 24 होटल,रिसॉर्ट का निरीक्षण,6 को थमाया नोटिस

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

होटल के संबंध में पूरा विवरण होटल के फ्रंट पर चिपकाकर रखने के दिए निर्देश

टिहरी गढ़वाल, 25 सितम्बर, 2022। शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद स्तर पर स्थापित होटल/रिसॉर्ट के निरीक्षण/जांच हेतु कमेटी गठित की गई हैं।राजस्व विभाग, पुलिस व पर्यटन विभाग की सयुंक्त टीमों द्वारा आज सभी तहसील क्षेत्र अंतर्गत होटल/रिसॉर्ट का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान टीम द्वारा सीसी टीवी कैमरों का संचालन, फायर सिक्योरिटी, नियमानुसार गाइड लाइन का अनुपालन आदि का निरीक्षण किया गया।
अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि आज टीमों द्वारा जनपद के 24 होटल/रिसॉर्ट का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 06 मामले ऐसे पाए गए, जो अपने कागज पत्र नही दिखा पाए, उन्हें नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही सभी स्टाफ का वेरिफिकेशन भी किया गया। यह कार्यवाही आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि जनपद के होटल/रिसॉर्ट में प्रदेश के अन्य जनपदों से आये लोगों का भी पुलिस वेरफिकेशन किया जा रहा है, ये कार्यवाही आगे भी चलती रहेगी। पुलिस वेरिफिकेशन की कार्यवाही में सभी से सहयोग करने की अपेक्षा की गई है। साथ ही होटल के संबंध में पूरा विवरण होटल के फ्रंट पर चिपकाकर रखने को कहा गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!