महा विद्यालय खाड़ी में सभी छात्रसंघ पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 दिसंबर 2022। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में छात्र परिषद का गठन किया गया। छात्र परिषद के गठन में बीए प्रथम सेमेस्टर एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी छात्र छात्राओं की सर्व सहमति से अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का चुनाव कराया गया।

छात्र परिषद की प्रक्रिया छात्रसंघ प्रभारी प्रोफेसर निरंजन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें बीए. द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी आरती अध्यक्ष, कुमारी मोनिका उपाध्यक्ष, सचिव पद पर अमन भंडारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए कुमारी संजना सवाल एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में हिमांशु रौतेला को निर्विरोध चुना गया। ।

चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के पश्चात प्राचार्य प्रोफेसर एके सिंह के द्वारा चयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई चुनाव प्रक्रिया में डॉक्टर सीमा पांडे श्रीमती मीना श्रीमती लक्ष्मी श्री बलवंत सिंह श्री देशराज सिंह डॉ प्रियंका आरती अनुराधा दीपक पंकज एवं हितेश आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!