डीएम ने इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, मध्याह्न भोजन समेत तमाम व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

12वीं के छात्रों से किए सवाल जवाब मिशन शतक की दी जानकारी

टिहरी गढ़वाल 05 दिसम्बर, 2022। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जनपद क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इण्टर मीडिएट कॉलेज नागराजाधार नगुण विकासखण्ड थोलधार का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्कूल परिसर, खेल मैदान एवं विभिन्न कक्ष-कक्षाओं का निरीक्षण, माध्यह्न भोजन की गुणवत्ता, शिक्षा, कम्प्यूटर कक्ष, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने आज राजकीय इण्टर मीडिएट कॉलेज नागराजाधार नगुण पहुंचकर स्कूल परिसर, खेल मैदान एवं विभिन्न कक्ष-कक्षाओं का निरीक्षण किया। कम्प्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कम्प्यूटरों की साफ-सफाई रखने तथा सभी कम्प्यूटर को चैक कर संचालन करने के निर्देश दिये गये। वहीं प्रयोगशाला कक्ष में उपकरणों के रख-रखाव की जानकारी ली गई तथा माध्यह्न भोजन में बच्चों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को जांचा गया तथा कक्षाओं में बच्चों से उनके कोर्स से संबंधित सवाल-जवाब किये गये। जिलाधिकारी ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं से विज्ञान विषय पर आधारित उनके कोर्स से संबंधित सवाल-जवाब किये तथा मिशन शतक के बारे में जानकारी देते हुए और अधिक मेहनत करने को कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर में साफ-सफाई रखने तथा पंजिकाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये गये।
इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार भी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!