विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव में एनएसयूआई के
देवराज अध्यक्ष और विकास महासचिव निर्वाचित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 दिसम्बर। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ चुनाव में एनएसयूआई के प्रत्याशी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी से निर्वाचित विश्वविद्यालय प्रतिनिधि देवराज बिष्ट अध्यक्ष और महासचिव पद पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के विकास साह निर्वाचित हुए हैं।
विदित हो कि 24 दिसंबर 2022 को हुए श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ने कई महाविद्यालय में अपना कब्जा जमाया उसी का नतीजा है कि आज हुए श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के महासंघ चुनाव में एनएसयूआई ने अपना परचम लहराया है ।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा यह परिवर्तन की लहर है छात्र संघ चुनाव के नतीजों ने यह साबित कर दिया है । उन्होंने कहा कि अब समय कांग्रेस का है उन्होंने टिहरी जनपद एनएसयूआई के अध्यक्ष हरिओम भट्ट और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा की सभी छात्र छात्राओं की मेहनत से आज विश्वविद्यालय में हुए चुनाव में एनएसयूआई ने अपना जीत का परचम लहराया है खुशी व्यक्त करने वालों में प्रताप नगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी , शांति प्रसाद भट्ट ,विजय गुनसोला ,सैयद मुस्रफअली ,देवेंद्र नौटियाल ,संदीप कुमार ,खुशीलाल, मान सिंह रौतेला, अंकित रावत, मुर्तजा वेग, सहित कांग्रेस जनों ने खुशी व्यक्त की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!