छात्राओं को पुलिस ने अवैध नशे व साइबर अपराध के संबंध में किया जागरूक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 दिसम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा वर्तमान समय में नशे की बढती प्रवृत्ति, साईबर क्राईम, महिला सम्बन्धी अपराध एवं मानव तस्करी के विरुद्ध आमजनमानस व युवाओं को जागरुक किये जाने के आदेश के निर्गत किये गये। आदेश के अनुपालन में साइबर अपराध और नशे के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ साथ युवाओं को जागरूक किए जाने का प्रयास लगातार जारी है।

इसी क्रम में टिहरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 23/12/2022 को नरेन्द्र महिला विद्यालय इण्टर कॉलेज बी0 पुरम में जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमे कॉलेज की छात्राओं को ड्रग्स के प्रकार ,ड्रग्स के दुष्प्रभाव , ड्रग्स उपभोग किए जाने के कारण आदि के संबंध में जानकारी दी गयी। इसके उपरांत छात्राओं से उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करवाया गया और उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के अन्तर्गत e-FIR व गौरा शक्ति एप्प के सम्बन्ध में तथा महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती ममता पंत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती आराधना कुकरेती प्रधानाचार्य नरेन्द्र महिला विद्यालय इण्टर कॉलेज बी0 पुरम, समस्त शिक्षिका और मुझ चौकी प्रभारी बी पुरम आदि सहित करीब 100 छात्राये उपस्थित रही ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!