डेंगू से बचाव को चलाया स्वच्छता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 दिसम्बर। शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली टिहरी गढ़वाल में डेंगू रोग रोकथाम कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा महाविद्यालय में गठित डेंगू रोग नियंत्रण समिति महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं को डेंगू रोग से बचने के उपाय एवं नियंत्रण के विषय पर जागरुक किया गया ।

साथ ही परिसर एवं कक्षा कक्षों का सम्यक निरीक्षण करते हुए डेंगू के रोकथाम के लिए स्वच्छता अभियान के साथ-साथ जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए महाविद्यालय परिसर में दवाई का छिड़काव किया गया। इस उपलक्ष में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ रामभरोसे, श्रीमती सरिता सैनी, डॉ मुकेश सेमवाल डॉ विवेकानंद भट्ट, डॉ वन्दना सेमवाल, डॉ सुमिता पंवार, श्रीमती रचना राणा, श्री अंकित सैनी, अमिता नरेन्द्र, राजेन्द्र ,मूर्तिलाल एवं महाविद्यालय के अनेक छात्र/छात्रायें सिमरन, अंजली, प्रियंका,प्राची, रक्षा, शिवानी,आदि अपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!