24 दिसंबर को देहरादून में आयोजित घेराव कार्यक्रम में टिहरी के राज्य आंदोलनकारी भी करेंगे शिरकत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 दिसम्बर। आंदोलनकारी मंच के उपाध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में 24 दिसंबर 2022 को राज्य आंदोलनकारी मंच उत्तराखंड के द्वारा “घेरा डालो डेरा डालो” मुख्यमंत्री आवास घेराव के संबंध में वार्ता की गई। बैठक में तय किया गया कि जनपद से बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपरोक्त कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

श्री नौडियाल ने कहा राज्य सरकार उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के साथ छलावा कर रही है। प्रदेश में व्याप्त बेलगाम सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भू कानून, मूल निवास,10% छैतिज़ आरक्षण, भर्ती घोटालों,अंकिता भंडारी, केदार भण्डारी मामले की सीबीआई जांच आदि विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे।
बैठक में आंदोलनकारी मंच की उपाध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, महासचिव किशन सिंह रावत,राकेश राणा,मुशर्रफ अली, उत्तम तोमर,श्याम लाल शाह, श्रीपाल चौहान, आदि आंदोलनकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!