उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष पद पर त्रिलोक नेगी व सचिव पुष्कर नयाल निर्वाचित घोषित

उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष पद पर त्रिलोक नेगी व सचिव पुष्कर नयाल निर्वाचित घोषित
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल 25 दिसंबर। उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ टिहरी गढ़वाल का दिनांक 23 एवं 24 दिसंबर 2022 को दो दिवसीय द्विवार्षिक अधिवेशन बहुउद्देशीय सभागार नई टिहरी में संपन्न हुआ।

प्रथम सत्र दिनांक 23 दिसम्बर की अध्यक्षता श्री पीताम्बर दत्त भटट् तथा द्वितीय सत्र की अध्यक्षता श्री त्रिलोक सिंह नेगी जिलाध्यक्ष महासंघ द्वारा की गयी। 

अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी व मुख्य विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि श्री नाजिम सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष श्री हरकेश सिंह भारती, प्रदेश महामंत्री श्री बनवारी सिंह रावत, प्रदेश संरक्षक, श्री नन्द किशोर तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी, श्री सुरेन्द्र सिंह मियां, प्रदेश महामंत्री, शिक्षा विभाग द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।

इस मौके पर कर्मचारियों की समस्या के सम्बन्ध में 13 सूत्रीय मांग पत्र निराकरण हेतु सौंपा गया। अधिवेशन का विधिवत संचालन महासंघ के जिला सचिव श्री पुष्कर सिंह नयाल, बिशन सिंह रांगड, जे0एन0 बिजल्वाण द्वारा किया गया। अधिवेशन में जनपद के समस्त विभागीय संगठन / समस्त विभागों एवं समस्त शाखाओं के समस्त चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया तथा अधिवेशन का दिनांक 24/12/2022 को समय प्रातः 10:00 बजे द्वितीय सत्र प्रारम्भ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम महासंघ के जिलाध्यक्ष / कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा निर्वाचन मण्डल का स्वागत किया गया तत्पश्चात् महासंघ के जिलाध्यक्ष श्री त्रिलोक सिंह नेगी के द्वारा पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए जनपद के समस्त चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की मांगों के संबंध में संबोधित करते हुए निर्वाचन मंडल को संविधान के अनुसार विधिवत रूप से नवीन कार्यकारिणी का गठन हेतु मंच सौंपा गया। तथा निर्वाचन मण्डल में चुनाव सम्बन्धी समस्त कार्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री आमोद नौटियाल, उत्तराखण्ड मत्स्य निरीक्षक एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष, श्री पूरण सिंह राणा, उत्तराखण्ड मिनिष्ट्रियल एसोशियसन के जिलाध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड वाहन चालक महासंघ के जिलाध्यक्ष श्री दौलत राम नैथानी जी किया गया। 

तदोपरान्त महासंघ के विभिन्न पदों पर निर्वाचन का कार्य प्रारम्भ किया गया जिसमें चयनित पदों पर एक-एक प्रतिनिधियों के द्वारा नामांकन किया गया। महासंघ के जिला सचिव पद पर श्री पुष्कर सिंह नयाल, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर श्री नानक चन्द रमोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री विपिन सिंह, उपाध्यक्ष पर श्री अमरदेव बडोनी, श्री संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर श्री सुबोध बहुखण्डी तथा संप्रेक्षक / ऑडिटर पद पर श्री बलबीर शाह द्वारा नामांकन किया गया। उक्त पदों पर एक ही नामांकन होने के फलस्वरूप निर्वाचन मण्डल द्वारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। तथा जिलाध्यक्ष पद पर श्री किशन भारती व श्री त्रिलोक सिंह नेगी के द्वारा नामांकन होने से उक्त पद पर मतदान प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी तथा उपस्थित समस्त सदस्यों द्वारा मतदान का प्रयोग किया गया। मतदान प्रक्रिया के उपरान्त मतपत्रों की गणना के उपरान्त श्री किशन भारती को 25 मत प्राप्त हुए तथा श्री त्रिलोक सिंह नेगी को 119 मत प्राप्त हुए। जिसके परिणाम स्वरूप श्री त्रिलोक सिंह नेगी को जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories