बहुद्देश्यीय शिविर में 13 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का निस्तारण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 जनवरी, 2023। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में आज जिला विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल की उपस्थिति में रा.इ.का. ठांगधार, ग्राम पंचायत सौड़, विकास खण्ड चम्बा में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर 13 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गये, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण गया तथा शेष प्रकरण संबंधितों को प्रेषित कर त्वरित रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागीय स्टॉल के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 06 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये, 52 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा 24 लोगों के नेत्र की जांच की गई।
शिविर में सीएओ अभिलाषा भट्ट, एसीएमओ एल.डी.सेमवाल, डीएसडब्लूओ के.एस. चैहान, डीपीआरओ एम.एम.खान सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!