जोशीमठ: भू-धंसाव के कारण अभी तक 863 भवनों को किया चिन्हित, 181असुरक्षित जोन में

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 27 जनवरी,2023।  जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण अभी तक 863 भवनों को चिन्हित किया गया है जिनमें दरारें मिली है। इसमें से 181 भवन असुरक्षित जोन में है। आपदा प्रभावित 252 परिवारों के 905 सदस्यों को राहत शिविरों में रूकवाया गया है। राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा इत्यादि मूलभूत सुविधाएं प्रभावितों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान तक राहत शिविरों में 1189 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।
शीतलहर को देखते हुए राहत शिविरों में प्रभावितों के लिए हीटर, गरम कपडे, कंबल उपलब्ध कराए जा रहे है। सार्वजनिक स्थानों, चैराहों एवं राहत शिविरों के आसपास 20 स्थानों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था की गई है। प्रभावित परिवारों के तीक्ष्ण एवं पूर्ण क्षतिग्रस्त भवनों, विशेष पुनर्वास पैकेज की अग्रिम धनराशि, सामान ढुलाई व तात्कालिक आवश्यकताओं एकमुश्त विशेष ग्रांट और घरेलू सामग्री क्रय हेतु 617 प्रभावितों को 397.27 लाख की राहत धनराशि वितरित की जा चुकी है।

Share This Article
error: Content is protected !!