टिहरी बाँध विस्थापितों और प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण से सम्बंधित बैठक 3 फरवरी को-उपाध्याय

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 जनवरी। टिहरी बाँध विस्थापितों और प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण से सम्बंधित बैठक मा. मन्त्री श्री सतपाल महाराज जी की गरिमामयी उपस्थिति में 3 फ़रवरी, 2023 को आहूत की गयी है।
कल 28/01/2023 को मैने उनसे इस सम्बन्ध में वार्ता की थी। जगह की जानकारी बाद में दी जाएगी।
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि मेरे लिये अत्यंत चिन्ता का विषय है कि बाँध में जल भराव के 18 वर्षों के उपरान्त भी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ है।
नई टिहरी की समस्याओं के जंजाल का कारण नगर पालिका द्वारा 2005 में शहर को जनता को विश्वास में लिए बिना THDC से take Over करना रहा है।
बिजली-पानी और Sewage system की समस्यायें इस अदूरदर्शिता पूर्ण निर्णय के कारण उत्पन्न हुई हैं।
बैठक का स्थान व समय शीघ्र आपको बता दिया जायेगा। मेरी अपेक्षा है कि पुनर्वास निदेशालय एक मुश्त समस्याओं के समाधान की ओर अग्रसर होगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!