Ad image

अनैतिक देह व्यापार के चलते होटल संचालक गिरफ्तार, एक पीड़ित महिला को किया रेस्क्यू 

Garhninad Desk
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 17 मार्च 2023। राजधानी के एक होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाने वाले होटल संचालक को गिरफ्तार कर एक पीड़ित महिला को किया रेस्क्यू किया है। चेकिंग के दौरान होटल में अवैध गतिविधियां/ अनियमितता मिलने पर होटल सीज किया गया है।

बताते चलें कि AHTU देहरादून की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में मुखबिर तंत्र के माध्यम से पतारसी–सुरागरसी की जा रही थी। 16 मार्च 2023 को विभिन्न सूचना माध्यम व मुखबिर खास के द्वारा कुछ होटलों में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

प्राप्त सूचना के आधार पर गोपनीय जानकारी की गई तो हरिद्वार बायपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला के संचालक द्वारा होटल में आने वाले ग्राहकों को सेक्स सर्विस उपलब्ध कराये जाने की जानकारी मिली।

16 मार्च 2023 की रात्रि में AHTU टीम ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को साथ लेकर होटल लीला पर दबिश दी तो होटल संचालक, एक महिला के साथ मिला तथा मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है और उस पर चार बच्चों की जिम्मेदारी होने व आर्थिक तंगी के कारण मजबूरी में जब होटल संचालक द्वारा उसे सेक्स सर्विस देने के बदले अच्छे पैसे देने की बात कही तो मजबूरी में उसके द्वारा हामी भर दी और काफी समय से होटल संचालक के बुलाने पर होटल में आए ग्राहकों को यह सर्विस दे रही थी, मौके से पीड़ित महिला को रेस्क्यू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त होटल को सील किया गया।

पूछताछ का विवरण– पूछताछ में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की होटल लीला के संचालक भरत सिंह द्वारा उक्त होटल लीज पर लिया गया था तथा फ्लाईओवर के नीचे होने के कारण ग्राहको की कमी रहती थी, इस कारण उसने होटल के कमरे अनैतिक देह व्यापार के लिए देने शुरू कर दिए। होटल में ग्राहक आने व उनके द्वारा सेक्स सर्विस की डिमांड करने पर संचालक द्वारा संपर्क में आई महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को सर्विस दी जाती थी, व ग्राहकों से पैसा लेकर उसका कुछ हिस्सा सर्विस देने वाली महिला को दिया जाता था।

रेड एंड रेस्क्यू टीम में उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी प्रभारी एएचटीयू देहरादून,म0उ0नि0 अनीता नेगी एएचटीयू, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कां0 सहदेव त्यागी , कांस्टेबल देवेंद्र सिंह व मoकांo रैना एएचटीयू तथा थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस से थानाध्यक्ष उ0नि0 लोकेन्द्र बहुगुणा व का0 हेमवती बहुगुणा शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!