बच्चों को दिये विविध टिप्स

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1अप्रैल 2023। रा.इ.कालेज त्यूंणा (बगडवालधार) में समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत गर्ल्स कैरियर काउन्सलिंग कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम वाद्ययंत्रों के साथ विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि शिक्षाविद/साहित्यकार एवं कार्यक्रम काउन्सलर डॉ.सुरेन्द्र दत्त सेमल्टी का परिसर में प्रवेश करवाया गया और माल्यार्पण/शाॅल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर कार्यक्रम अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य अमर सिंह एवं स्टाप द्वारा डॉ.सेमल्टी का स्वागत किया गया ।

मुख्य अतिथि ने सुखद भविष्य बनाने और शिक्षा के अनुकूल रोजगार प्राप्त करने के मध्य नजर छात्र छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर सम्बन्धी जानकारियाॅं दी , साथ ही शिक्षा के साथ संस्कारवान बनने पर भी बल दिया । प्रधानाचार्य द्वारा रमसा द्वारा संचालित इस योजना की प्रशंसा करते हुये छात्रों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही । वरिष्ठ प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संचालक नवीन कुमार रतूड़ी , हरीश चन्द्र शर्मा ने भी अपने संवोधन मे छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुये अनेक सुझाव दिये ।
गृह परीक्षा में प्रथम , द्वितीय, तृतीय स्थान छात्र/छात्राओं को विशेष पुरस्कार प्रदान करने के साथ ही पेन, काॅपी, कलर बाॅक्स देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक नवीन कुमार , कृष्ण चन्द्र , राजेन्द्र सिंह नेगी उपस्थित थे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!