शिखर स्कालर्स एकेडमी हाई स्कूल गजा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल,गजा 25 मई 2023। डी पी उनियाल।नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के शिखर स्कालर्स एकेडमी हाई स्कूल गजा का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। हाई स्कूल में पंजीकृत सभी 20 बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।

जिनमे कुमारी आरची, कु.सुदीक्षा चौहान तथा अभिषेक ने 93% से अधिक अंक हासिल किए हैं। 6 बच्चों ने 90% एवं 5 बच्चों ने 80% , 7 ने 70% तथा 2 बच्चों ने 60% से अधिक अंक हासिल किए हैं ।

हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम शत शत रहने पर शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह खाती एवं उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती, भारतीय जनता पार्टी के नेता राजेन्द्र सिंह खाती ,मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, श्रीमती कांता सजवाण , प्रधान श्रीमती प्रियंका चौहान ने कालेज के प्रधानाचार्य कुंवर सिंह खाती, उप प्रधानाचार्य ललित सेमवाल सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी है , जिनकी मेहनत से छात्र छात्राओं ने अच्छे अंकों में परीक्षा परिणाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विदित हो कि विगत शिक्षा सत्र में भी हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम शत शत रहने के साथ ही 10 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!