गजब: जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में किए 100 अल्ट्रासाउंड

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 मई, 2023। जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार द्वारा आज जनपद क्षेत्रांतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के साथ ही मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। जिलाधिकारी डा. गहरवार द्वारा इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र में 100 प्रेग्नेंसी अल्ट्रासाउंड किए, गए।

इससे पूर्व भी जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में लगभग 450 अल्ट्रासाउंड कर चुके हैं, जिनमें दिनांक 27 नंबर, 2022 को 82, 04 दिसंबर, 2022 को 80, 22 जनवरी, 2023 को 87, 12 मार्च, 2023 को 49, 02 अप्रैल, 2023 को 43 तथा दिनांक 23 अप्रैल, 2023 को 109 अल्ट्रासाउंड शामिल हैं।

इस दौरान सीएमओ डाॅ. मनु जैन, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!