Ad image

वरिष्ठ लेखिका डॉ. कृष्‍णा सक्सेना की पुस्तक ‘गॉड इज लव’ का लोकार्पण

Garhninad
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली, 19 मई, 2023। केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने शुक्रवार को अंग्रेजी की वरिष्ठ लेखिका डॉ. कृष्‍णा सक्सेना की पुस्तक ‘गॉड इज लव’ का लोकार्पण किया। पुस्तक का प्रकाशन, प्रभात प्रकाशन ने किया है।

लोकार्पण पर जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि “यह पुस्तक हमें भगवान से रूबरू करवाती है। परस्पर प्रेम और सद्‍भाव का मार्ग प्रशस्त करती है। 94 वर्षीय डॉ. सक्सेना, इस उम्र में पुस्तक लिखकर हम सभी को प्रेरणा दे रही हैं। आज के युवा वर्ग को उनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।“

युवाओं का आवाहन करते हुए डॉ कृष्णा सक्सेना ने कहा कि “युवा पीढ़ी को मोबाइल व टी.वी. पर कम वक्त खर्च करना चाहिए, उन्हें पुस्तकें लिखनी और पढ़नी चाहिएं। मैंने यह पुस्तक दरअसल बीमारी के समय लिखी थी और माँ भगवती की कृपा से बिना रुके यह पुस्तक पूरी की।“

धन्यवाद ज्ञापन पुस्तक के प्रकाशक, प्रभात कुमार ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती रेनू, श्रीमती मंगला व श्रीमती भारती सिंह ने सहभागिता की। प्रकाशक प्रभात कुमार व पीयूष कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!