नशा मुक्त उत्तराखंड तथा ड्रग फ्री देव भूमि अभियान के तहत ली गई शपथ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 मई 2023। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) मे प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन मे नोडल अधिकारी एन्टी ड्रग सेल डॉ० भरत गिरी गोसाई के दिशा-निर्देशन मे नशा मुक्त उत्तराखंड तथा ड्रग फ्री देव भूमि अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे नशा मुक्ति हेतु प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय के प्राध्यापको, कर्मचारियो एवं छात्र-छात्राओ को शपथ दिलाई गयी।

इस दौरान सब ने प्रण लिया कि मै किसी भी प्रकार का नशा ना करूंगा और ना करने दूंगा। मै परिवार के सदस्यो, अपने मित्रो एवं समाज के स्वजनो को भी इससे दूर रखूंगा। ताकि नशा मुक्त समाज के निर्माण का सच्चा सेवक बन सकू। इस कार्यशाला मे महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी वर्ग एवं छात्र-छात्राएं सहित कुल 48 प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!