“स्वयं की आवाज” पुस्तक का विमोचन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 मई  2023। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त श्री प्रेम रावत ‘शांति व्रत’ के नाम से प्रसिद्ध द्वारा लिखित पुस्तक “स्वयं की आवाज” का विमोचन राज विद्या केन्द्र टिसी में श्री सतीश थपलियाल प्रधानाचार्य स्वामी रामतीर्थ विद्यालय नई टिहरी द्वारा किया गया।

 यह पुस्तक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त ‘शोर भरी दुनिया में शांति कैसे पायें, ‘स्वयं की आवाज को को कैसे सुने मे प्रेम रावत ने अपने हृदय के अंदर सुख शांति व आत्मज्ञान को छोटी – 2 कहानियों , उदाहरणों व बातों बातों में टी.बी. व रेडियो इंटरव्यू के माध्यमों से सरलतम शब्दों में समझाया। आज यह पुस्तक विश्व की अंग्रेजी अनुवाद हियर पर सेल्फ विश्व की बेस्ट सेलर बुक बन गयी है।

इस अवसर पर राजविद्या केन्द्र जिला संयोजक भगवान चन्द रमोला, जगजीत सिंह नेगी, कमल सिंह महर, जनवीर राणा, रमेश रावत, केन्द्र सहायक रणजीत सिंह नेगी, उर्मिला नेगी, प्रधानाध्यापिका, रजनी शाह, दर्शनी, राजेश्वरी रमोला, मोनिका , विजयपाल सिंह, हंसराम चमोली, नागेन्द्र सिंह प्रदीप शाह, उजला पुंडीर आदि जनसमूह उपस्थित रहा। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!