विभागीय परिषद स्नातक तृतीय वर्ष द्वारा आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 मई 2023। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल मे प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा संयोजक, विभागीय परिषद स्नातक तृतीय वर्ष डॉ० राकेश रतूड़ी तथा सदस्य श्री छत्र सिंह कठायत के दिशा-निर्देशन मे विभागीय परिषद के अंतर्गत निबंध, पोस्टर, भाषण तथा सामान्य ज्ञान (क्विज) प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।

आयोजित प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल के रूप मे डॉ० बिशनलाल, डॉ० भरत गिरी गोसाईं तथा डॉ० अनुपम रावत ने अपना योगदान दिया। निर्णायक मंडल द्वारा उक्त प्रतियोगिताओ की जांच कर परिणाम घोषित किये गये। निबंध प्रतियोगिता मे कु० ईशा रावत प्रथम स्थान, कु० सृष्टि द्वितीय स्थान तथा हिमांशु नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान कु० निकिता रावत, द्वितीय स्थान कु० शीतल नेगी तथा तृतीय स्थान ईशा रावत ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता मे कु० सृष्टि प्रथम स्थान तथा शीतल नेगी द्वितीय स्थान पर रही।

सामान्य ज्ञान (क्विज) प्रतियोगिता मे कु० शीतल नेगी ने प्रथम स्थान कु० स्वाति ने द्वितीय स्थान तथा कु० सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य ने विजयी तथा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!