लापता मानसिक विक्षिप्त महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया तो परिजनों ने दिया पुलिस को धन्यवाद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 मई 2023। पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि विगत कुछ समय से एक मानसिक विक्षिप्त महिला ब्यासी में घूम रही है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा उक्त महिला के बारे में जनपद एवम आस पास के सभी जनपदों से जानकारी जुटाई गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त महिला बादर कॉलोनी थाना ज्वालापुर हरिद्वार की रहने वाली है तथा जिसका मायका जमनपुर सेलाकुई देहरादून है।

जिसको परिजनों द्वारा पूर्व में मानसिक अस्पताल सेलाकुई में में भर्ती कराया गया था तथा जिसका इलाज मानसिक अस्पताल सेलाकुई में चल रहा था और इलाज के लिए अपने मायका जमनपुर सेलाकुई में रह रही थी। उक्त महिला जमनपुर सेलाकुई से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व से लापता हो गई थी। महिला का नाम मुमताज पत्नी इकबाल निवासी बादर कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार है । उक्त महिला के बेटे व भाई से पुलिस द्वारा संपर्क किया गया व उन्हें महिला की कुशलक्षेम से अवगत कराया गया तो बेटे व भाई ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया ।उक्त महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!