कैम्पटी क्षेत्र में 16 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 जून 2023। टिहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अलग-अलग मामलों में थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा अभियुक्त रिक्की पुत्र श्री राजेन्द्र निवासी ग्राम भट्टा रोड थाना विकासनगर जनपद देहरादून को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। रिक्की के विरुद्ध थाना कैम्पटी में मु0अ0सं0-15/2023 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

दूसरे मामले में मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त संजय रावत पुत्र श्री रणवीर सिंह रावत निवासी ग्राम टटोर नैनबाग थाना कैंम्पटी जिला टिहरी गढ़वाल उम्र 27 वर्ष को 11 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ पंतवाड़ी रोड डिग्री कॉलेज के सामने रावत रेस्टोरेंट के पास गिरफ्तार किया गया, जिस आधार पर थाना कैम्पटी पर मु0अ0सं0- 16/2023 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम बनाम संजय रावत पंजीकृत किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!