ऋषिकेश चीला पावर हाउस में एक शव दिखाई दिया, SDRF ने शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 जून 2023। आज थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया की चीला पावर हाउस में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसमे शव बरामद हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सुचना प्राप्त होते ही SDRF डीप डाइविंग टीम ढालवाला रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल बैराज में उतरकर रोप के माध्यम से शव को बैराज से बाहर निकालकर शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया व परिवार को शव की फोटो भेजकर शव में पहने कपड़े द्वारा परिवार ने पहचान कर ली है।

दिनाँक 11 जून 2023 को व्यक्ति कुनिया पुलिया में नहाने गया था व नहाते समय नदी में बह गया SDRF टीम द्वारा लगातार सर्चिंग के दौरान व्यक्ति के शव को संभावित स्थानों पर सर्चिंग की गयी व आज चीला बैराज में शव को बरामद किया गया। मृतक व्यक्ति आनिल कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र श्री लाल सिंह दिल्ली पटेल नगर निवासी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!