बीए प्रथम सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 जून । राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में इस सत्र 2023-24 हेतु बीए प्रथम सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं दिए गए ऑनलाइन लिंक https://ukadmission.samarth.ac.in पर जाकर राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु तत्काल अपना आवेदन करा सकते हैं। प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन की तिथि दिनांक 31 मई 2023 से 24 जून 2023 तक निर्धारित की गयी है।

महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु प्रत्येक ग्राम प्रधान, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं गणमान्य व्यक्तियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को इस के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रेषित की जा रही है। छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की सुविधा हेतु महाविद्यालय में एक हेल्प डेस्क का भी निर्धारण किया गया है जो प्रवेशार्थियों की समस्यायों का समाधान करेंगे।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सुमिता श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में दिनांक 7 व 13 जून 2023 को प्रवेश पूर्व विशेष काउंसिलिंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को प्रवेश संबंधी जानकारी दी जाएगी। महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपरोक्त सूचनाएं अंकित हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!