पुलिस आरक्षी के पदों पर सफल 45 अभ्यर्थियों को SSP ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र व भविष्य के लिये दी शुभकामनाएं

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 जन 2023। पुलिस विभाग में आरक्षी के पदों पर सफल हुए 55 अभ्यर्थियों को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा पुलिस लाईन देहरादून में नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये । इस दौरान उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों एवं वाहनियों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक एवं सफल अभ्यर्थी वर्चुअल माध्यम से सम्मलित रहे।
इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में आरक्षी पद पर सफल 45 अभ्यर्थियों को SSP महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय नई टिहरी में नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये । इस दौरान SSP द्वारा सफल अभ्यर्थियों का पुलिस विभाग में स्वागत करते हुए बताया कि सभी सफल अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम 10 दिवस का सामान्य प्रशिक्षण GTC कोर्स कराया जायेगा, जिसमें जवानों को 09 माह के प्रशिक्षण हेतु तैयार किया जायेगा। 09 माह के प्रशिक्षण के दौरान सभी को शारिरिक एवं कानूनी ज्ञान के साथ-साथ साइबर अपराधों के सम्बन्ध में गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
अंत मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी गयी । इस दौरान विजेन्द्र दत्त डोभाल अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी टिहरी श्रीमती अस्मिता ममगांई, RI सहित पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!