बाघ ने इस परिवार पर ढाया कहर, 36 बकरियों को बनाया शिकार

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 1 जून 2023। बुधवार की रात को दयाल सिंह कोली ग्राम सोगी वन क्षेत्र पोखरी चमोली निवासी के घर बकरियों के बाडे में बाघ जा घुसा। जिसने एक ही रात में करीब 36 बकरियों को अपना शिकार बना दिया।

जिसकी जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह लग पायी। परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।घटनास्थल पर मौका मुआयना करने वन क्षेत्र के अधिकारी पहुंचे हैं । जिन्होंने परिवार को आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

उक्त घटना से परिवार के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। जिस पर सरकार को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि परिवार को उचित मुआवजा प्राप्त हो सके।

Share This Article
error: Content is protected !!