हादसा: मैक्स दुर्घटना ग्रस्त,2 की मौत 1घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 अगस्त। अभी अभी अंजनीसेन क्षेत्र में लामरीधार-पालकोट मार्ग पर एक मैक्स वाहन सड़क से नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। राजस्व, पुलिस फोर्स, 108, स्वास्थ्य टीम रवाना। वाहन में 3 व्यक्ति बताए गए हैं। SDRF कोटि कॉलोनी दुर्घटना स्थल के लिए रवाना।

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और ज़िलाधिकारी व अन्य सम्बन्धित को सूचित कर अविलंब बचाव व राहत कार्य हेतु कहा है।CMO से चिकित्सकों की टीम रवाना करने हेतु कहा है।

खबर अपडेट की जा रही है—–

आज दिनांक 29.08.23 की सांय लगभग 5:30 बजे जाखणीधार क्षेत्र में लामरीधार-पालकोट मार्ग पर एक मैक्स वाहन संख्या UK 09TA 0071 सवारी छोड़कर वापस निरालीधार जा रही थी, जिसमें तीन लोग सवार थे, अचानक लगभग 100 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक भीम सिंह पुत्र स्व0 करण सिंह निवासी ग्राम पालकोट हिंडोलाखाल उम्र 47 वर्ष, हरीश मिस्त्री पुत्र खुनु मिस्त्री निवासी ग्राम सुनाली हिंडोलाखाल उम्र 34 वर्ष मृत्यु हो गई तथा बुद्धि प्रकाश पुत्र स्वर्गीय भोला दत्त बिजलवान निवासी ग्राम लोनता हिंडोलाखाल उम्र 51 वर्ष घायल हो गया है। घायल को सीएचसी हिंडोलाखाल भिजवाया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!